उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: टीका उत्सव का शुभारंभ, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 12 बीमारियों से सुरक्षा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.के. सिंह ने अकबरपुर में फीता काटकर दिसंबर माह के विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

कानपुर देहात: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० ए०के० सिंह द्वारा टीका उत्सव कार्यक्रम का फीटा काटकर शुभारम्भ किया गया। टीका उत्सव में 0-05 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलायें तथा किशोर किशोरियों को दिसम्बर माह में टीकाकरण से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है। ताकि उन्हे डिप्थीरिया, पर्टसिस, टिटनेस, पोलियो, खसरा, निमोनिया और हेपेटाइटिस बी जैसी घातक बीमारियों से पूर्ण सुरक्षा मिल सके। इस टीका उत्सव के दौरान टीकाकरण से छूटे 0-05 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए आशा, आंगनबाड़ी और ए०एन०एम० घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर सूची बनायेगीं। चिन्हित बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को पूर्व में चिन्हित टीकाकरण स्थलों पर किया जायेगा।

टीकाकरण से आच्छादित लाभार्थियों का डाटा यूविन पोर्टल पर ए०एन०एम० द्वारा फीड किया जायेगा। टीका उत्सव के शुभारम्भ के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० आशीष बाजपेयी, सामु०स्ववा० केन्द्र अकबरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा० आई०एच० खान, शहरी टीकाकरण नोडल अधिकारी डा० शिवम तिवारी, प्रतिरक्षण अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, एच०ई०ओ० राजीव त्रिपाठी, ए०आर०ओ० गरिमा सिंह, बी०पी०एम० संदीप राजपूत, डब्लू०एच०ओ० आर०आर०टी० रक्षा सिंह, जिला वैक्सीन इंचार्ज अवधेश कुमार, जे०एस०आई० से जिला समन्वयक रंजन त्रिवेदी, वी०सी०सी०एम० राकेश यादव, राजेश त्रिपाठी (एफ०एम०) इत्यादि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ए०एन०एम० रचना वर्मा द्वारा टीकाकरण सत्र का संचालन किया गया।

जनपद के सम्मानित जन मानस से अपील है कि टीकाकरण दिवस (बुधवार एवं शनिवार) में नजदीकी टीकाकरण सत्र पर 0-05 वर्ष वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य कराये, जिससे 12 तरह की घातक बीमारियों से बचाया जा सके।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: बाल कल्याण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर मंथन, डेरापुर और मलासा में टास्क फोर्स की बैठक

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button