कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी, राशन तक ले गए चोर

कानपुर देहात के डेरापुर में बेखौफ चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना

डेरापुर, कानपुर देहात। थाना डेरापुर क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में फिर एक बार चोरी की घटना सामने आने से शिक्षकों में दहशत और रोष है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका करुणा द्विवेदी ने चौकी बिहार घाट को  तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। उस दौरान चोर विद्यालय में रखा एमडीएम (मिड-डे मील) का राशन, कुर्सी  तथा कुछ बर्तन चोरी कर ले गए थे।

इसके बाद 27 जुलाई 2026 की सुबह जब विद्यालय स्टाफ स्कूल पहुंचा तो फिर से चोरी का पता चला। चोरों ने दोबारा पीछे से जंगल तोड़कर कमरों में रखे ड्रम से राशन, बच्चों के भोजन में उपयोग होने वाली करीब 25 प्लेटें, 25 गिलास,तथा दो कुर्सियां चोरी कर लीं।

प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के कुछ शरारती बच्चों ने हरकत की है चोरी गया सारा सामान वापस करा दिया गया है।

 

 

 

 


ये भी पढे-  शाहूजी महाराज के 50 फीसदी आरक्षण लागू करने के 124 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में भव्य धम्म अधिवेशन, कानपुर से पहुँचा प्रतिनिधिमंडल


 

Related Articles

AD
Back to top button