कानपुर देहात: डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी बने प्रभारी तहसीलदार
तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह का भोगनीपुर स्थानांतरण, जिलाधिकारी के आदेश पर हुआ बदलाव

कानपुर देहात। डेरापुर तहसील में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम तहसील के प्रशासनिक और राजस्व कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डेरापुर के निवर्तमान तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह का जिलाधिकारी के आदेश पर भोगनीपुर तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद पद रिक्त होने पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
प्रभारी तहसीलदार के रूप में जितेंद्र कुमार द्विवेदी अब तहसील क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और आम जनता से जुड़ी अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे नियमित तहसीलदार की नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार देखेंगे।



