कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए डेटा फीडिंग में लापरवाही, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने दी सख्त चेतावनी

बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने दिए तत्काल आदेश, देरी होने पर बीईओ स्वयं होंगे जिम्मेदार

राजेश कटियार, कानपुर देहात। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदान कर्मियों का डेटा ऑनलाइन फीड न करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने जताया रोष
15 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत सभी विकासखंडों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण इलेक्ट्रॉनिक इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम पर फीड किया जाना था। इसकी अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 तय की गई थी। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात ने गहरा रोष व्यक्त किया है।

लापरवाही पर स्वयं जिम्मेदार होंगे खंड शिक्षा अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि इस आदेश का अक्षरसः पालन किया जाए और की गई कार्यवाही की सूचना तुरंत उपलब्ध कराई जाए। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि डेटा फीडिंग में और अधिक देरी होती है तो इसके लिए संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

 

 


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: शिक्षकों और कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2026 के लिए सूची तलब


 

Related Articles

AD
Back to top button