कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव में एक युवक की नदी में डूबने से मौत

आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डेरापुर:  थाना क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदपुर निटर्रा (मल्लाहनपुरवा) निवासी 24 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र सुदामा प्रसाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे सेंगुर नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। ओपन निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, श्रीकृष्ण रोज की तरह नदी में नहाने गया था, लेकिन यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनात्मक प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है माता राजकुमारी बहन यशोदा भाई आशिक का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में मिशन शक्ति 5.0 की गूंज श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को किया जागरूक

Related Articles

AD
Back to top button