कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बिना अनुमति के बैठक से अनुपस्थित सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश, पढ़े लिस्ट

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

Story Highlights
  • सचिवों द्वारा अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कार्यवाही के दिए निर्देश

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में E-KYC, Family ID, Farmer Registry तथा 15वें वित्त आयोग से संबंधित प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों तथा तकनीकी कार्मिकों की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं में E-KYC की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थियों का सत्यापन पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से हो सके। उन्होंने Family ID के निर्माण/सत्यापन में तेजी लाने, छूटे हुए परिवारों का सर्वे कर पंजीकरण पूर्ण कराने तथा डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में Farmer Registry के अंतर्गत अधिकतम किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने, भू-अभिलेखों से मिलान कर डेटा अपडेट रखने तथा कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत स्तर के कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्राप्त धनराशि के नियोजित एवं पारदर्शी उपयोग, कार्यों की समयबद्ध पूर्णता, गुणवत्ता नियंत्रण तथा ऑनलाइन पोर्टल पर समय से प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं अकबरपुर ब्लॉक के सचिव अभिषेक शुक्ला द्वारा 15वे वित्त आयोग में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिए।

वहीं सचिव दीपिका यादव , आकाश कुमार ब्रह्मराज बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में दैनिक प्रगति की समीक्षा करें, फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाएं तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपकृषि निदेशक एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में मिशन शक्ति 5.0 की गूंज श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को किया जागरूक

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button