कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सब्जी विक्रेताओं का फूटा गुस्सा ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप

नगर पंचायत अकबरपुर के ठेकेदार पर 10 से 50 रुपये वसूलने का आरोप।

कानपुर देहात: नबीपुर चौराहे पर यूपीएसआईडीसी की सड़क किनारे दुकान लगाने वाले गरीब सब्जी विक्रेताओं ने नगर पंचायत अकबरपुर के ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि जिस जमीन का नगर पंचायत से कोई लेना-देना नहीं है, वहां भी ठेकेदार द्वारा जबरन 10 से 50 रुपये तक की वसूली की जा रही है। परेशान दुकानदारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

जिलाधिकारी से न्याय की मांग

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे फुटपाथ पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यूपीएसआईडीसी की सड़क पर दुकानें होने के बावजूद नगर पंचायत के ठेकेदार अवैध तरीके से उनसे पैसे वसूल रहे हैं और विरोध करने पर सामान फेंकने की धमकी देते हैं। दुकानदारों ने मांग की है कि इस अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए ताकि वे शांतिपूर्वक अपना व्यापार कर सकें।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: संगसियापुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

Related Articles

AD
Back to top button