कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, कई घायल

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में आज शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे 7 बिस्वा जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

एक पक्ष के अंबिका प्रसाद ने आरोप लगाया कि ओमकार, पुनीत, जय सिंह आदि ने उनके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के ओमकार ने बताया कि अंबिका प्रसाद, महावीर, शंकर, धर्मेंद्र आदि ने उन्हें पीटा है।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात को राज्य मंत्री अजीत पाल की बड़ी सौगात सेंगर नदी पर पुल बनने से जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान

Related Articles

AD
Back to top button