कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात को राज्य मंत्री अजीत पाल की बड़ी सौगात सेंगर नदी पर पुल बनने से जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान

डेरापुर तहसील के विकास को लगेंगे पंख 18.49 करोड़ की लागत से सेतु निगम कराएगा निर्माण

कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। गहरी सेंगर नदी के कारण दशकों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और सिकंदरा विधायक अजीत पाल की पहल पर सेंगर नदी पर पुल निर्माण के लिए 18.49 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की गई है। इस पुल के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यह पुल तहसील डेरापुर के ग्राम इंदुरुक और सरगांव खुर्द के बीच प्रस्तावित है। लगभग 90 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण सेतु निगम के माध्यम से कराया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क सीधा और सुरक्षित हो जाएगा।

7 किलोमीटर की दूरी होगी कम समय और धन की होगी बड़ी बचत

वर्तमान में डेरापुर तहसील क्षेत्र से जिला मुख्यालय माती आने के लिए लोगों को गलवापुर, सरगांव बुजुर्ग और मोहम्मदपुर होते हुए एक लंबा चक्कर काटकर आना पड़ता है। सेंगर नदी का तल गहरा होने और साल भर पानी भरा रहने के कारण ग्रामीण सीधे रास्ते का उपयोग नहीं कर पाते थे। पुल बन जाने से यह दूरी लगभग 7 किलोमीटर कम हो जाएगी।

इस पुल का सबसे अधिक लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा, जिन्हें अपनी फसल मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही समय, श्रम और धन की भी बचत होगी। स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए भी अब जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों तक का सफर सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

एक दर्जन गांवों की बदलेगी तस्वीर टेंडर प्रक्रिया के साथ काम में आई तेजी

सेतु निर्माण की खबर से इंदुरुक, सरगांव खुर्द समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे राज्य मंत्री अजीत पाल ने अमली जामा पहनाया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर गणित प्रवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

Related Articles

AD
Back to top button