कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर गणित प्रवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
झींझक रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा घर में भागवत कथा की चल रही थी तैयारी

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक गणित प्रवक्ता की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के डिलवल गांव निवासी उदय नारायण के 30 वर्षीय पुत्र केशव के रूप में हुई है।केशव का चयन वर्ष 2004 में बिहार राज्य में गणित प्रवक्ता के रूप में हुआ था और वह वहीं पर कार्यरत थे।करीब 10 दिन पहले वह अपने घर आए थे।शुक्रवार को केशव झींझक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और सूचना परिजनों को भेजी।
मृतक के पिता उदयनारायण ने अपने पुत्र केशव के रूप में शव की शिनाख्त की।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर के पास भागवत कथा का आयोजन होना था।जिसके उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली जा रही थी।केशव के घर से निकलने की किसी को जानकारी नहीं हो पाई।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में कंटेनर चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव



