कानपुर देहात: तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
सीएचसी देवीपुर के डॉक्टरों ने परिजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, सभी सदस्य पाए गए स्वस्थ

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता पुत्र की मौत हो गई थी।मामले की जानकारी होने पर रविवार को सीएचसी देवीपुर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों का परीक्षण किया और उनका उपचार किया।
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अब्दुल महताब,पत्नी निशा, पुत्र वारिस, आहिल, पुत्री अदीबा की बीते गुरुवार की रात तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हालत बिगड़ गई थी। सभी को उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने आहिल को मृत घोषित कर दिया था। वही इलाज के दौरान शनिवार को अब्दुल महताब की भी मौत हो गई।जानकारी पर सीएचसी देवीपुर से स्वास्थ्य टीम रविवार को गांव पहुंची।
जहां पर अब्दुल महताब की पत्नी निशा, पुत्री, अदीबा, पुत्र वारिस , अब्दुल सुहेल, अब्दुल सरताज की पति नसरीन, अली हसन की पत्नी ज़ेबा का परीक्षण कर उनका उपचार किया और उनको दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विकास ने बताया कि टीम ने मोहम्मदपुर गांव पहुंचकर सभी परिजनों का परीक्षण किया है। उनमें किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल सभी की हालत ठीक पाई गई है।
ये भी पढे- कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक



