कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न: 3195 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1125 रहे गैरहाजिर

जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन

कानपुर देहात जिले में आज रविवार 15 मार्च को उपनिरीक्षक पुलिस (दरोगा) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जनपद प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले भर में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कानपुर देहात जिले (जनपद कोड 52) के इन 6 केंद्रों पर दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4320 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 3195 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में 2160 परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता थी, जिसमें से 1585 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 575 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में भी 2160 परीक्षार्थियों में से 1610 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 550 गैरहाजिर रहे। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पहली पाली की तुलना में दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति थोड़ी बेहतर रही।

जिले में परीक्षा के लिए अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बाढ़ापुर अकबरपुर, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर भोगनीपुर और रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रही और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गई।

ये भी पढ़े- डेरापुर में खेत में मिला युवक का अधजला शव,नहीं हो सकी पहचान, ग्रामीणों में दहशत

 

 

Related Articles

AD
Back to top button