कानपुर देहात: देवराहट पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर, 48 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और 32 लाख का कंटेनर बरामद
थाना देवराहट की पुलिस टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.

कानपुर देहात के थाना देवराहट की पुलिस टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत करीब पच्चीस लाख रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 32 लाख रुपये कीमत के एक ट्रक कंटेनर को भी सीज कर दिया गया है.
थानाध्यक्ष सौरभ राणा और उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह अपनी टीम के साथ जल्लापुर चौराहे से ग्राम प्रेमपुर की तरफ संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया. पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान आले नवी पुत्र हसमुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी नीवरी थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ और तौसीफ पुत्र यासीन उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नंबर 249 गली नंबर 30 जाकिर कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद मेरठ के रूप में हुई है.
पुलिस टीम ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है. आरोपियों के पास से 48 किलो 470 ग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर नंबर HR 38AF8928 बरामद किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. इस सफल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सौरभ राणा, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे.



