ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर देहात में ऑटो हादसा, एक की मौत
कानपुर देहात में बुधवार दोपहर एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते उसमें सवार एक महिला की मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात में बुधवार दोपहर एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते उसमें सवार एक महिला की मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसके चलते ऑटो में सवार सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मड़ैया निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी रामकिशोर उम्र करीब 45 वर्ष उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



