कानपुर देहात: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
अमरौधा रोड पर बम्बा के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को थाना सट्टी में एक वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।
10 मई 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना सट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलेमपुर गांव के पास अमरौधा जाने वाली सड़क पर स्थित बम्बा के पास घेराबंदी की और अभियुक्त हसीब उर्फ आशिक को गिरफ्तार कर लिया।
इन धाराओं में दर्ज है मामला
गिरफ्तार अभियुक्त हसीब उर्फ आशिक (19 वर्ष), पुत्र रफीक, निवासी मोहल्ला कटरा, कस्बा अमरौधा, थाना भोगनीपुर के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(1), 137(2) और 351(3) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस महत्वपूर्ण सफलता में थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा, कांस्टेबल सुनील कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल जाविद अली का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढे – पुखरायां में तेज रप्तार अज्ञात ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,चालक समेत दो घायल




