मूसानगर में यमुना घाट पर नहाते समय युवक की डूबकर मौत,प्रतिबंधित क्षेत्र में हुआ हादसा
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना घाट पर नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
- मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन करने आया था युवक
- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
मूसानगर। कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना घाट पर नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान कानपुर नगर के पतारा घाटमपुर निवासी गंगाराम के पुत्र मोहित के रूप में हुई है।
मोहित रविवार को मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए आया था।इसी दौरान नहाते समय वह कुंड में फंसकर डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की।पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक का शव घाट से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
घटना प्रतिबंधित क्षेत्र में हुई।यह घाट सदियों पुराना है और ध्वस्त हो चुका है।प्रशासन द्वारा इस घाट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है।दर्शनार्थियों और भक्तों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगाए गए हैं।इसके बाबजूद भी कुछ लोग मुक्तेश्वरी मंदिर के पीछे के रास्ते से उतरकर घाट पर नहाने का प्रयास करते हैं।
जिससे ऐसे घटनाएं घटित हो जाती हैं।थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि यमुना नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढे- पुखरायां में तेज रप्तार अज्ञात ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,चालक समेत दो घायल



