कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: निन्हौरा गांव के युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया अपहरण और कत्ल का सनसनीखेज इल्जाम

खेती के बहाने तहसील ले गए थे आरोपी, मोर्चरी में मिला युवक का शव।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में एक युवक का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी ने अपने ज्येष्ठ और जेठानी पर अपहरण और हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है।पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और न्याय की जानकारी की है।पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2026 को उनके पति रणजीत सिंह को उनके जेठ राजू और जेठानी नीता खेती के बहाने सिकंदरा तहसील ले गए थे।

सुनीता का आरोप है कि वहां काम में असफल होने के बाद दोनों रणजीत को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।महिला ने इस संबंध में पहले ही पुलिस को सूचना दी थी।हालांकि बीती शाम पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी ने परिवार को चौंका दिया।पुलिस के अनुसार रणजीत का शव जिला अस्पताल माती के मोर्चरी हाउस में मृत अवस्था में पाया गया।मृतका की पत्नी सुनीता देवी ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि उनके जेठ और जेठानी ने मिलकर साजिश रची और उनके पति का अपहरण कर हत्या कर दी गई।

पीड़िता ने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण और हत्या की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।न्याय की गुहार लगाते हुए सुनीता देवी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के सामने धरना देने को मजबूर होगी।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।परिजनों ने मृतक के बड़े भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है।तहरीर मिलने पर हर पहलू पर जांच की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  प्रधानमंत्री पर ‘अमर्यादित’ टिप्पणी से भड़का कानपुर देहात, सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा


 

Related Articles

AD
Back to top button