कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बुधवार दोपहर एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया।यहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Story Highlights
  • कानपुर देहात में तेज रफ्तार कहर, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में बुधवार दोपहर एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया।यहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।

सलेमपुर महेरा निवासी शिवदत्त सिंह उम्र करीब 70 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे रसूलाबाद झींझक मार्ग पर अपने गांव के निकट सड़क पर पैदल खेतों की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी लेकर गए।जहां से गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।शिवदत्त की मौत की खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button