कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर में यमुना नदी घाट पर मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

दो दिन से लापता था मृतक युवक, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव के यमुना नदी घाट पर शनिवार को एक युवक का शव मिला।मृतक की पहचान औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी राजपुर निवासी 29 वर्षीय माधव के रूप में हुई।माधव पिछले दो दिनों से लापता था।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शनिवार को पिचौरा गांव के पशुपालक मुकेश ने यमुना नदी के घाट पर शव उतराता हुआ देखा तो सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला।जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी।मृतक के बड़े भाई मुनेश ने बताया कि माधव गुरुवार को नौरी गांव स्थित यमुना नदी के घाट पर बकरी चराने गया था।जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी।परंतु उसका कहीं सुराग नहीं लगा।राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button