कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बंबी में मिला अज्ञात महिला का शव,फैली सनसनी

पुलिस शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती शनिवार रात एक अज्ञात महिला का शव मिला है।राहगीरों ने रायपुर नैपलापुर के बीच स्थित बंबी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है।उसने आसमानी रंग की साड़ी और गहरे लाल रंग का कढ़ाईदार ब्लाउज पहन रखा है।महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आज एक पोस्टर जारी किया है।शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है।पुलिस ने अज्ञात शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी डेरापुर 9454401472 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर 9454403698 पर सूचना देने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े- राजपुर में यमुना नदी घाट पर मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

Related Articles

AD
Back to top button