कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में छिपी है असीमित प्रतिभा, खंड शिक्षा अधिकारी ने थपथपाई मेधावियों की पीठ

विद्यालय के समस्त स्टाफ और अभिभावकों ने साझा किया उत्साह।

कानपुर देहात। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धि पाई जा सकती है। यह बात मलासा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने संविलियन विद्यालय सिथरा बुजुर्ग में सोमवार को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय भी ऐसी प्रतिभाओं से भरे हैं जहाँ ग्रामीण अंचल के बच्चे बेहतर शिक्षा के अवसर पाकर अपना भविष्य संवार रहे हैं।

समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की पीठ थपथपाते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश नायक, ग्राम प्रधान त्रिलोकी सहित शिक्षा विभाग के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े-  कानपुर : स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू

कक्षावार मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची

कक्षाप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
कक्षा 1विराटगणेशयश नायक
कक्षा 2रोहणीकोमलशिवानी
कक्षा 3अंकितवैष्णवीठाकुर सिंह
कक्षा 4परीवर्षानैना
कक्षा 5नैन्सीप्रियांशीछाया
कक्षा 6खिलनसंध्यानीलम
कक्षा 7कविताअनुष्कामुस्कान और संध्या
कक्षा 8संतोषीअनेदअंजली
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button