कानपुर देहात: पुखरायां में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में बीती बुधवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान जालौन जनपद के राजेंद्र नगर उरई हाल पता श्याम नगर मंडी समिति पुखरायां निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है।हरेंद्र ने बीती रात अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: राजपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,एक गंभीर



