kanpur dehat news : हिंदी भाषा के प्रोत्साहन हेतु कवि सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठियों का हुआ भव्य आयोजन। AMAN YATRA LIVE
अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग के नवोदित कवियों के उत्साहवर्धन हेतु बुधवार को कवि सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग के नवोदित कवियों के उत्साहवर्धन हेतु बुधवार को कवि सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर मनोज कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ए डी बेसिक डॉ फतेहबहादुर सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डॉ नरेन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया।
इस कवि सम्मेलन में लगभग 200 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने श्रोता के रूप में प्रतिभाग किया तथा देर शाम तक उपस्थित रहे। कवियों ने अपने काव्य पाठ से शमा बांध दिया जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध होकर करटल ध्वनि करते रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन पूर्व बीआरसी अरविन्द सिंह सेंगर द्वारा किया गया। मंच पर मौजूद अतिथियों का बुके फूल माला प्रतीक चिन्ह से भरपूर स्वागत किया गया।
कवियों ने काव्य-पाठ के माध्यम से संवेदनाओं, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक यथार्थ को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से राजेश शर्मा कविवर रमाकांत त्रिपाठी संत कुमार दीक्षित मोहम्मद शमी असर माखन सिंह पाल राघव दुबे शकुंतला कमल प्राची द्विवेदी अभिषेक द्विवेदी वरिष्ठ कवि महावीर कमल देवेन्द्र सिंह भारती मंजुल मिश्रा अलोक श्रीवास्तव अमृता त्रिवेदी संगीता मिश्रा रीना कटियार श्रद्धा शुक्ला स्मृति चौहान कंचन कामिनी आदि प्रसिद्द कवि और गीतकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक अरविन्द सेंगर सहसंयोजक नवजोत यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश संखवार रामआसरे अग्निहोत्री ओमी मिश्रा अनुराग श्रीवास्तव धीरेन्द्र चौहान विपिन त्रिवेदी अश्वनी शर्मा पीयूष मिश्रा अध्यक्ष दिनेश सिंह प्रकाश मोहन संजीव मिश्रा आशीष द्विवेदी वरुण शुक्ला देव प्रकाश सतपाल सिंह रामपाल यादव रामेन्द्र सिंह ब्लॉक मत्री प्रतापभानु सिंह ज्ञान सिंह अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान जयशंकर द्विवेदी उपेंद्र सिंह राजा बाजपेयी आनन्द बाजपेयी मनोरंजन दीक्षित राकेश सिंह चंदेल शोएब मंसूरी मनोज तिवारी संजय यादव विवेक यादव सुनील सेंगर मनीष विवेक शुक्ला प्रदीप कुमार मोहित सविता ऋषभ बाजपेयी श्याम त्रिपाठी उपदेश कुमार अनीता तोमर रश्मि परिहार अर्चना अग्रवाल सुरेन्द्र कटियार अरुण कटियार विजयपाल सिंह आदि सैंकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि चेयरमैन गुड्डन सिंह ने शेरो शायरी और ओजस्वी सम्बोधन से सबका दिल जीत लिया उन्होंने कवियों की मुक्तकंठ से सराहना की डॉ फतेहबहादुर सिंह ने अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए शिक्षकों को सदैव ईमानदारी और समर्पण से कार्य करने की सीख दीं। पूर्व प्राचार्य डॉ नरेन्द्र द्विवेदी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षक कवियों के हुनर की प्रशंसा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अति सुन्दर कविता पाठ भी किया तथा मंच से साहित्यिक और बौद्धिक सम्बोधन किया। नवजोत सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों का और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।



