कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी समस्याएं, दिए निर्देश
जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में सुनीं पीड़ितों की शिकायतें।

कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज सोमवार को अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने सभी आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को धैर्य और गंभीरता के साथ सुना।
समय सीमा में निस्तारण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का निस्तारण न्यायपूर्ण ढंग से और तय समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सुनवाई में आने वाले हर पीड़ित को न्याय मिलना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्राधिकारियों ने भी लगाए जन-चौपाल
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। तहसील और सर्किल स्तर पर अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान पीड़ितों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला युवक का शव



