कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के श्याम गढ़ा गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान नीशू सिंह की 34 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और नीलम की मौत पर संदेह जताया।फतेहपुर जनपद के रहने वाले मृतका के पिता गंगाराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री नीलम की शादी श्याम गढ़ा निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र नीशू सिंह के साथ की थी।उन्हें बेटी की मौत की अचानक सूचना मिली।

लेकिन मृत्यु के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला युवक का शव

Related Articles

AD
Back to top button