कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,पुलिस महकमें में मची खलबली
महिला निरीक्षक रीना गौतम बनीं थाना मूसानगर की नई प्रभारी निरीक्षक।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु शुक्रवार देर शाम निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक अनूप कुमार निगम को पीआरओ पुलिस अधीक्षक/प्रभारी डीसीआरबी से पीआरओ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर को प्रभारी निरीक्षक थाना एचटी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकबरपुर,निरीक्षक महेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना एचटी,निरीक्षक देवेंद्र सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी डीसीआरबी/क्राइम इन इंडिया,निरीक्षक महेश दुबे को प्रभारी निरीक्षक थाना मूसानगर से प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर,महिला निरीक्षक रीना गौतम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक अमित शुक्ला को थानाध्यक्ष थाना रूरा से थाना शिवली तथा उपनिरीक्षक सुधीर को चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर से थानाध्यक्ष थाना रूरा स्थानांतरित किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- अमराहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



