कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सुरक्षा का भरोसा: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर में पैदल गश्त कर जाना जनता का हाल

व्यापारियों और आम जनमानस से सीधा संवाद कर सुरक्षा का दिया संदेश।

कानपुर देहात: गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज शाम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ थाना अकबरपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त (फुट पैट्रोलिंग) की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

नागरिकों में सुरक्षा भाव जगाने की पहल

कस्बा अकबरपुर में की गई इस विशेष गश्त का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना था। पुलिस अधीक्षक ने पैदल भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आगामी गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और निर्भय होकर मनाएं, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है।

संवाद और सतर्कता पर जोर

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का प्रयास केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के साथ मधुर संबंध स्थापित करना भी है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। इस पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिरोही और प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,पुलिस महकमें में मची खलबली

Related Articles

AD
Back to top button