कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएँ, न्यायपूर्ण समाधान के दिए निर्देश
कानपुर देहात में पुलिस अधिकारियों द्वारा जन-सुनवाई

कानपुर देहात: आज को पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों को उन्होंने सम्मानपूर्वक बिठाया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए, उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को तुरंत भेजा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण न्यायपूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। उन्होंने भी पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जन-सुनवाई का यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



