उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का बड़ा अभियान: “मिशन शक्ति 5.0” के तहत सैकड़ों महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विद्यालयों और बाजारों में चलाया गया व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया।

जनपदीय थाना पुलिस टीमों द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत कराया गया।

हेल्पलाइन और सुरक्षा योजनाओं पर जोर

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) शामिल रहे। साथ ही, उन्हें UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके भी बताए गए।

कानूनी और साइबर जागरूकता

पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान पोक्सो एक्ट (POCSO Act), दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी दी गई।

आज के समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, महिलाओं को फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी खातों से बचाव के लिए सावधान रहने के विशेष टिप्स साझा किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा उन्हें अपराधों से बचाव के उपायों से पूरी तरह अवगत कराना है ताकि वे बिना किसी डर के जीवन जी सकें।

ये भी पढ़े- अकबरपुर रनिया में चमकी ग्रामीण प्रतिभा: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Related Articles

AD
Back to top button