कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹65 हजार से अधिक वापस कराए

राजपुर थाना पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो मामलों में ₹65 हजार से अधिक की धनराशि वापस कराई।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में साइबर क्राइम से संबंधित घटनाओं की रोकथाम और खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, राजपुर थाना पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में शिकायतकर्ताओं के खातों में कुल ₹65,345/- रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं।

राजपुर पुलिस ने दिलाई ₹65,345 की राहत

पुलिस द्वारा वापस कराई गई धनराशि में ₹9,396/- और ₹55,949/- के दो अलग-अलग मामले शामिल हैं। पुलिस की इस सक्रियता से न केवल पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है, बल्कि साइबर अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने कानपुर देहात पुलिस की कार्यवाही के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

ठगी के तरीके और पुलिस की त्वरित कार्यवाही

थाना राजपुर पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों के वॉलेट/बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराया।

  1. श्रम कार्ड अपडेट फ्रॉड: राजकिशोर शर्मा (ग्राम पैलावर) के साथ अज्ञात व्यक्ति ने अनजान नंबर से फोन कर ‘श्रम कार्ड अपडेट’ कराने के बहाने ओटीपी लिया और उनके खाते से ₹9,396/- की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को 1930 पर शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और पूरी धनराशि वापस कराई।

  2. ई-चालान एपीके हैक: आकाश (ग्राम जैनपुर) के साथ दूसरी बड़ी ठगी हुई। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में आए एक दुर्भावनापूर्ण ‘ई-चालान एपीके फाइल’ पर क्लिक कर दिया, जिससे साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और खाते से ₹55,949/- अपने खातों में ट्रान्सफर कर लिए। दिनांक 22 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी।

पुलिस का सार्वजनिक संदेश

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर समय गंवाए बिना तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, क्योंकि शुरुआती कुछ घंटे (Golden Hour) धनराशि वापस कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

वापस करायी गयी कुल धनराशि:₹ 65,345 रुपये/-
धनराशि वापस कराने वाली टीम:थाना राजपुर पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क)

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में एक और तेज रफ्तार डंपर ने युवक को मारी टक्कर, मौत

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button