कानपुर देहात में एक और तेज रफ्तार डंपर ने युवक को मारी टक्कर, मौत
मृतक तरुण गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता का भतीजा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: जनपद में डंपर और तेज रफ्तार दोनों पर्याय बन गए हैं जिसके चलते सोमवार रात लगभग 11 बजे एक डंपर ने एक 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी और भाग गया। कुछ ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत्त घोषित कर दिया।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के भतीजे तरुण गुप्ता के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि तरुण बीती रात क्षेत्र के शिवली नगर से मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर घर की ओर रूरा आ रहा था तभी एक गेस्ट हाउस के सामने उक्त डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उसकी पहचान करने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कानपुर देहात में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के भतीजे तरुण गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। 25 वर्षीय तरुण बाइक से घर लौटते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तरुण के पिता आलोक गुप्ता, चाचा आशीष गुप्ता मोनू, माँ योगिता गुप्ता, सोनू सुबोध व अन्य परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई जबकि नगर पंचायत अरोड़ा के अध्यक्ष रामजी गुप्ता व्यापार मंडल के रामबाबू शुक्ला , दुर्गेश दीक्षित ,रवि शशि द्विवेदी,अकबरपुर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष आशीष मिश्रा, समाज सेविका कंचन मिश्रा, अमर यादव पीयूष गुप्ता,प्रमोद मिश्रा आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



