कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 महीने से लापता किशोरी बरामद
मिशन शक्ति टीम ने पुखरायां से बरामद की 19 वर्षीय रिशु, आगे की कार्रवाई जारी

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना भोगनीपुर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने 8 महीने से अधिक समय से लापता 19 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना भोगनीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 36/2025 धारा 87 बीएनएस से संबंधित था। पीड़िता, रिशु पुत्री शंकर सिंह, गांव टौडरपुर, भोगनीपुर की रहने वाली है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद आज उसे पटेल चौक, पुखरायां कस्बे से बरामद किया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, श्री हरीश चंद्र के कुशल मार्गदर्शन में, और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई। इस ऑपरेशन को क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
बरामदगी के बाद पीड़िता को पुलिस की निगरानी में रखा गया है और धारा 180 बीएनएसएस के तहत उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बरामदगी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, महिला हेड कांस्टेबल बेबी कुमारी, महिला कांस्टेबल दीपा बादाम और महिला होमगार्ड शबनम गौतम शामिल थीं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



