नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु थाना बरौर पुलिस की बड़ी पहल
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को थाना बरौर पुलिस ने बड़ी पहल की है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में जागरूकता अभियान चलाया

- सीएलडी इंटर कॉलेज में चला जागरूकता अभियान
- टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी
पुखरायां।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को थाना बरौर पुलिस ने बड़ी पहल की है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में जागरूकता अभियान चलाया।पुलिस टीम ने छात्राओं से मिलकर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की कांस्टेबल अंशु शर्मा व मनीषा सोनकर ने कहा कि अगर स्कूल,कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें महिला पावर लाइन 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया।इसके बाद पुलिस टीम बाजारों,मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।बरौर पुलिस की यह पहल छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है।इस मौके पर एस आई श्याम सिंह,हेड कांस्टेबल यशवीर समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।



