कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया गया भव्य परेड का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित।

Story Highlights
  • मुख्य अतिथि अजीत सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी व शपथ दिलाई गयी।

कानपुर देहात। आज पुलिस लाइन कानपुर देहात परेड ग्राउंड में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  अजीत सिंह पाल (मा0 राज्य मंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी उ0प्र0 सरकार) द्वारा ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली गयी तथा मुख्य अतिथि के साथ श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गयी।

इस परेड की कमान परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद  आलोक कुमार द्वारा सम्पन्न की गयी। परेड में थाना पवन मोबाईल मोटर साइकिल दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता ने शिरकत कर शौर्य का प्रदर्शन किया। इस भव्य परेड के समय *जिला जज महोदय , जिलाधिकारी महोदय , मुख्य विकास अधिकारी महोदय,* अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद कानपुर देहात व जनपद पुलिस/ प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथिगण, आस-पास का क्षेत्रीय जनसमूह, पत्रकार-बन्धु तथा विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

इस मौके पर  मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्बोधन के उपरांत पुलिसकर्मियों सहित सामाजिक सेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मा0 मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को भारत के गौरव एवं अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई, एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक व रोमांचक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया, एवं लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा किए गए भव्य परेड की प्रशंसा व सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण कर संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलायी गयी।

Related Articles

AD
Back to top button