कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात :पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिलवल के रिहान रहे ओवरऑल चैंपियन

प्राथमिक 50 मीटर बालक वर्ग में राजीव प्राथमिक विद्यालय जैतापुर प्रथम

कानपुर देहात। आज ब्लॉक स्तरीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बी आर सी के पीछे मैदान में आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक फरीदपुर निटर्रा ,खानपुर डिलवल ,सन्दलपुर ,धर्मपुर ,नैपलापुर उरसान ,हथूमा ,कसोलर , भन्दैमौ , आदि न्याय पंचायत के स्कूलों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्राथमिक 50 मीटर बालक वर्ग में राजीव प्राथमिक विद्यालय जैतापुर प्रथम ,,100 मीटर में मनीष प्राथमिक विद्यालय जैतापुर प्रथम ,प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर में संजली प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर प्रथम ,100 मीटर में सपना प्राथमिक विद्यालय खानपुर प्रथम ,100 मीटर जूनियर वर्ग में आशिक प्राथमिक विद्यालय भड़पुरा प्रथम ,बालिका वर्ग 100 मीटर में अलका प्राथमिक विद्यालय नैपलापुर प्रथम , 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रिहान पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिलवल प्रथम ,200 मीटर बालिका वर्ग में खुशबू प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर प्रथम , प्राथमिक स्तर बालक वर्ग लम्बी कूद में गुलशन संविलियन विद्यालय हरपुरा प्रथम , बालिका वर्ग में महक नूर प्राथमिक विद्यालय बहेरा प्रथम,बालक वर्ग जूनियर वर्ग में रिहान पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिलवल प्रथम , बालिका वर्ग में प्रतीक्षा ककलापुर प्रथम ,प्राथमिक ऊँचीकूद में मनीष प्राथमिक विद्यालय पलहनापुर प्रथम, बालिका वर्ग में अंशिका अमौली प्रथम , बालक जूनियर कबड्डी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलहनापुर प्रथम रहे । खो खो जूनियर बालिका वर्ग में धरमपुर प्रथम ,,कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में पलहनापुर प्रथम ,जूनियर बालक वर्ग में पलहनापुर प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग भदेमऊ प्रथम रहे ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
: हम सभी के जीवन में खेल-कूद का महत्वपूर्ण स्थान है।खेल-कूद से हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकास होते हैं।
खेल-कूद शिक्षा का अनिवार्य अंग है । अच्छी शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करना है । यदि कोई व्यक्ति शरीर से दुर्बल है तो उसका दिमाग तेज नहीं हो सकता है।

शिक्षा में खेल-कूद उतना ही आवश्यक हैं जितना पढ़ाई के लिए पुस्तकें। पुस्तकों से मन और आत्मा का विकास होता है, जबकि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है ।इस मौके पर एस बी आई के क्षेत्रीय प्रबंधक अमर पाल सिंह ,शाखा प्रबंधक ,शुभम शाहू ,व्यायाम शिक्षक उपेंद्र कटियार ,विकाश विश्वकर्मा ,दीपक कटियार महेंद्र वर्मा ,प्रदीप तिवारी ,निर्मल शर्मा ,नवीन कटियार ,आयुष चौधरी ,रोहित पाल ,सर्वेश कुमार ,जितेन्द्र मिश्रा , रवि मोहम्मद ,गौरव राजपूत ,नेहा कटियार ,विवेक कटियार ,अजब सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button