बकरियों की चोरी का खुलासा: मंगलपुर पुलिस ने एक चोर को हथियार के साथ दबोचा
गिरफ्तार चोर के पास से तीन बकरियाँ, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद

कानपुर देहात। कानपुर देहात की मंगलपुर पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी की गई तीन बकरियाँ (जिनमें 03 रास बकरियाँ, 01 रास बकरा) और एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
घटना 16 अक्टूबर 2025 को हुई थी। वादी अहमद पुत्र अहमद निवासी ग्राम जगदीशपुर, मंगलपुर ने तहरीर दी थी कि उनके बकरे-बकरियों की चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएसएम, 366/2025 और 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर ज़ोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, हरिश चंदर के कुशल मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा सेन्द्र पाण्डेय की निगरानी में विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत, 16 अक्टूबर को देर रात करीब 11:30 बजे गद्दी रोड नहरपुल झीझक के पास से अभियुक्त यशवंत संखवार, पुत्र शिवराजनिवासी ग्राम जगदीशपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास चोरी की गई बकरियाँ, बकरा और अवैध हथियार बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त पर धारा 317(2) बीएनएसएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटू पुत्र मुन्ना और किशनू निवासीगण शंकरगंज झींझक के साथ मिलकर यह बकरियाँ और बकरा चुराए थे। उसने बताया कि वे इन्हें बेचने के लिए कहीं और जा रहे थे, लेकिन पुलिस के आ जाने पर उसके साथी भाग गए। अभियुक्त ने यह भी कबूल किया कि उसने यह तमंचा और कारतूस इसलिए रखा था ताकि चोरी करते समय ज़रूरत पड़ने पर फायरिंग से डराकर भाग सके। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



