कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक संपन्न

शिक्षकों ने शिक्षण गुणवत्ता पर किया मंथन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व नोडल शिक्षक संकुल धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया जिसमें एनपीआरसी अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों के 58 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नवाचार और आधुनिक शिक्षण विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। शिक्षक प्रेरक गतिविधियों, प्रयासों, अकादमिक नियोजन आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

शिक्षकों के साथ पाठ्यक्रम, छात्र सहभागिता, मूल्यांकन प्रक्रिया और शैक्षणिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विशेष सत्र के अंतर्गत गोरेंद्र कुमार सचान ने कक्षा 1 की भाषा शिक्षण विधि पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही प्रभा शुक्ला, अनुपम सचान, पीयूष मिश्रा, छाया, शिल्पा पालीवाल ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से शिक्षण सामग्री प्रस्तुत कर आधुनिक तकनीक के प्रयोग से शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला।

समापन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोरेंद्र सचान ने सभी शिक्षकों, संकुल सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की बैठकों से शिक्षण व्यवस्था को नई दिशा मिलती है। बैठक के सफल आयोजन से शिक्षकों में उत्साह और नवाचार के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, निरुपमा बाजपेई, पीयूष मिश्रा, अनुपम सचान, विपिन त्रिवेदी, ऋषभ, दीप्ती कटियार, अवदेश, चित्रा वर्मा, विटिकेश्वर, नम्रता, धर्मेंद्र सचान, रीतू गुप्ता, अंजू सचान, दीपिका कनौजिया, दिप्तिका सचान, राखी ज्योत्षना सोनकर, निधि मिश्रा, अनुज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सीएलडी इंटर कॉलेज में मीनिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर

Related Articles

AD
Back to top button