उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: फैक्ट्री में छापेमारी कर दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त, विधिक कार्रवाई शुरू

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना एएचटीयू (AHTU), श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने रनियां स्थित ‘श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री’ पर छापेमारी की

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना एएचटीयू (AHTU), श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने रनियां स्थित ‘श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री’ पर छापेमारी की। सघन निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में दो किशोरों से अवैध रूप से श्रम कार्य कराया जाना पाया गया, जिन्हें टीम ने तत्काल सकुशल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। जनपद पुलिस ने चेतावनी दी है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button