कानपुर देहात: बड़ा गांव भिक्खी पीएचसी में 62 मरीजों ने कराया उपचार
6 मरीजों की हुई लैब जांच, सभी को मिली मुफ्त दवाएं।

डेरापुर: क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आरोग्य मेले का उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की निशुल्क जांच के साथ दवाएं भी दी जाती हैं।
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, डॉ. स्वाति सिंह एवं डॉ. संध्या सिंह मौजूद रहीं।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: नई बिल्डिंग तैयार फिर भी पुरानी में इलाज चिलौली के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा



