कानपुर देहात: बरगवां में 1 जनवरी से शुरू होगा 7 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ
उद्घाटन चंद्रभान सिंह और समापन संजय सचान द्वारा किया जाएगा।
पुखरायां: कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है।बरगवां गांव में आगामी 1 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। जय बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजक मंडल दीपक तिवारी ने बताया की इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है ग्रामीण प्रतिभाओं को एक उचित मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ 1 जनवरी 2026 को (बाल शक्ति शिक्षण संस्थान बरगवां) के प्रबंधक श्री चंद्रभान सिंह करेंगे। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इस तरह के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि गांव- देहात में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है 7 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेंगे।
प्रतियोगिता का समापन भब्य तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में (जिला पंचायत सदस्य बरौर) श्री संजय सचान जी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गांव व क्षेत्रीय लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जय बालाजी क्रिकेट क्लब बरगवां के आयोजक मंडल के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
क्लब के अध्यक्ष रोहित कश्यप उपाध्यक्ष- डॉ रंजीत पाल. डॉ सत्यम पाल कोषाध्यक्ष- प्रशांत पाल. सुशील शर्मा व आयोजन प्रभारी- दीपक तिवारी. प्रशांत राज. रूमन पाल. धीरज तिवारी.सहगल राठौर व सपोर्टिंग स्टाफ- श्री पुल्लन तिवारी. डॉक्टर विजय पाल ( मां गायत्री हॉस्पिटल अकबरपुर) जितेंद्र पाल. शिवम तिवारी. चंद्रपाल संखवार. सोनू निगम. ब्रजकिशोर. अजीत प्रजापति. इंद्रजीत पाल. राहुल गौतम. नवनीत पाल. अमित पाल. शिवम पाल. अखिल पाल. अंकित पाल. रवि पाल. राहुल पाल. मनीष नायक. राहुल पाल. (KC) राजा पाल. धर्मेंद्र कश्यप. आशुपाल. कुलदीप कश्यप. मोहित राठौड़। सहयोगी सदस्य- विष्णु कांत अमन सुमित शिवम जीतू निखिल कुलदीप रिशु विशाल रिंकू प्रिंस सत्तू दिलकश अंकुर अभिषेक मंगल अंकित किशन आशीष सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं
ये भी पढ़े- औरैया: थाना सहार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न



