कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर थाने में चौकीदारों से रूबरू हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही

बोले अपनी ड्यूटी का मुस्तैदी से करें निर्वहन, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने सोमवार को बरौर थाने में ग्राम प्रहरियो की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।इस दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने चौकीदारों को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने,नियमित गश्त बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखना चौकीदारों कि अहम जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने चौकीदारों से उनकी समस्याएं भी जानीं।चौकीदारों ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों को सामने रखा।जिनमें सुरक्षा उपकरण और अन्य मुद्दे शामिल थे।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के प्रयास किए जाएंगे।इस मौके पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- पुरानी पेंशन बहाली और टेट अनिवार्यता को लेकर दिल्ली में 25 को धरना, अटेवा का आह्वान सभी करें प्रतिभाग

Related Articles

AD
Back to top button