कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में साइकिल व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मां,बेटा घायल

मां की हालत गंभीर, भेजा गया हैलट अस्पताल

कानपुर देहात: रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के निम्भू गांव के पास मोटरसाइकिल व साइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मां,बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में मां की हालत गंभीर देख रसूलाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मैजू समस्तपुर गांव निवासी राजेश सोमवार को अपनी 52 वर्षीय पत्नी रमाकांति और 14 वर्षीय पुत्र सुधीर के साथ गहलू से अपनी बहन की नातिन की शादी से लौटकर घर वापस जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में निंभू गांव के पास सामने से आ रही एक साइकिल से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में सुधीर और रमाकांति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने रमाकांति की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े- पुरानी पेंशन बहाली और टेट अनिवार्यता को लेकर दिल्ली में 25 को धरना, अटेवा का आह्वान सभी करें प्रतिभाग

Related Articles

AD
Back to top button