कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का संजय सचान ने फीता काटकर किया शुभारंभ

हैदरपुर ने माती मुख्यालय व बिगाही ने मुरलीपुर को पछाड़ जीता मैच

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा स्थित बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान में 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन मंडल प्रभारी कानपुर मंडल जीतेंद्र सँखवार,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,बहुजन समाज पार्टी की कोषाध्यक्ष शालिनी गौतम,प्रधान ढाबा बिहारी के संचालक वीरेंद्र पाल ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए।पहला मैच हैदरपुर व माती मुख्यालय टीमों के मध्य खेला गया।माती मुख्यालय की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पहले बल्लेबाजी कर चार विकेट खोकर कुल 60 रन बनाए और हैदरपुर की टीम को जीत के लिए 61 रनों का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर सात ओवर में 61 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।दूसरा ओवर मुरलीपुर व विगाही टीमों के मध्य खेला गया।मुरलीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 90 रन बनाए और बिगाही की टीम के सामने जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में बिगाही की टीम ने सात ओवर में 91 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैच में अंपायर की भूमिका प्रभांश सचान,विकास सचान,अर्पित सचान कुक्कू ने निभाई।कमेंट्रेटर की भूमिका अनीश अवस्थी व आशु सचान ने निभाई वहीं स्कोरर की भूमिका विशाल कश्यप ने निभाई।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।मुख्य जोन इंचार्ज कानपुर मंडल जीतेंद्र सँखवार ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी मोबाइल व कंप्यूटर के फेर में पड़कर ग्राउंड के खेलों को पीछे छोड़ती जा रही है।

युवाओं को चाहिए कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मैदान पर पहुंचकर खेलों में भाग लें।कोषाध्यक्ष बीएसपी शालिनी गौतम ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें और हार से निराश न हों।ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिल पाता है।वहीं इस दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर संतोष सचान,सुरेश सचान,विक्रम सचान,अमन सचान कातिया,महेश कश्यप,गौरव कश्यप,डॉक्टर सोनेलाल सचान,नकुल सचान,सोंतू सचान,अभिषेक गौतम,संदीप,सनी सचान,विकास सचान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना में पल्लेदार की मौत,अज्ञात वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर

 

Related Articles

AD
Back to top button