उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना में पल्लेदार की मौत,अज्ञात वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर डींग व छतेनी गांव के मध्य मारुति नंदन राइस मिल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी
  • झांसी कानपुर हाइवे पर डींग व छतेनी के मध्य हुआ हादसा

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर डींग व छतेनी गांव के मध्य मारुति नंदन राइस मिल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान बरौर कस्बा निवासी रामसनेही के 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।महेंद्र उर्फ गुड्डू पल्लेदारी व खेती किसानी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।शुक्रवार शाम वह अपने घर से साइकिल से निकला था।देर रात डींग व छतेनी के मध्य मारुति नंदन राइस मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के कपड़ों से स्थानीय लोगों से उसकी पहचान कराई।तत्पश्चात पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी निशा,पुत्री स्वाति,पुत्र आरजू समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button