कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन की तैयारियां तेज,सिकंदरा में कार्यकर्ताओं की बैठक 

भव्यता से मनाए जाने का लिया गया संकल्प

कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा कस्बा स्थित मयूर मैरिज हॉल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को लेकर खास चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र सँखवार ने की और इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य मुद्दा था कि आने वाली 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन कैसे धूमधाम से मनाया जाए।मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर मंडल जीतेंद्र सँखवार ने कहा कि इस बार जन्मदिन का जश्न मंडल स्तर तक मनाया जाएगा।

इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से होनी चाहिए।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर लें ताकि कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाया जा सके।बैठक में यह भी तय किया गया कि जश्न से पहले क्या क्या इंतजाम किए जाने हैं।

सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने नेता के जन्मदिन को पूरी भव्यता से मनाएंगे और इसके लिए अभी से जुट जायेंगे साथ ही सभी ने यह भी संकल्प लिया कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा को प्रत्येक बूथ में जीत हासिल कर बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

इस मौके पर मंडल प्रभारी कानपुर मंडल प्रवेंद्र संखवार,जिला प्रभारी सुबोध गौतम,जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि प्रकाश,जिला संयोजक भाईचारा उदय पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद संखवार,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद,जिला उपाध्यक्ष मोनू खान,जिला कार्यकारिणी सदस्य तौफीक कुरैशी,जिला पंचायत सदस्य महबूब खान,विधानसभा प्रभारी सिकंदरा अरुण कटियार पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपुर,विधानसभा प्रभारी अनुराग गौतम,विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश गौतम,आशाराम भारती,विधानसभा महासचिव रामआसरे पाल,जगदीश बाबू,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बाबू सिंह दोहरे,छोटेलाल,रामशंकर चौधरी,कुंवर लाल,जुनैद खान,राजकुमार गौतम,राजकुमार कमल,सेक्टर अध्यक्ष अजय कुमार,अमर सिंह,बीवीफ मोती लाल,वीरेंद सिंह,दशरथ,दिनेश कुमार,रामपाल,दयाराम बौद्ध,महेंद्र पाल,प्यारे खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button