कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी, झींझक डीएफसी लाइन पर हुआ हादसा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक डीएफसी रेलवे लाइन पर एक युवती की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।घटना झींझक चौकी क्षेत्र के डीएफसी रेलवे ट्रैक पर अक्षय बट मंदिर के पास हुई।

जहां युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव ट्रैक के समीप मिला।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात की मृत्यु के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।

Related Articles

AD
Back to top button