कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में नगदी समेत लाखों के जेवरात पार,परिवार सोता रहा, पुलिस जांच में जुटी

महमूदापुर खुर्द गांव में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस ने जल्द खुलासे का दिया आश्वासन

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में बीती रात एक घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी हो गए।घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू दी है।

महमूदपुर खुर्द गांव निवासी गुफरान ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर के कमरे में सो रहे थे।तभी अज्ञात चोरों ने दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

AD
Back to top button