कानपुर देहात: बॉलीवॉल प्रतियोगिता में रायबरेली का ट्रॉफी पर कब्जा,फाइनल में कानपुर को हराया
खिलाड़ी हुए पुरस्कृत, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में रविवार को दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ।यह आयोजन आदर्श बॉलीवॉल क्लब के तत्वाधान में तथा स्वर्गीय राजनारायण सचान, स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सचान तथा स्वर्गीय अजीत सचान प्रवक्ता पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरौर की स्मृति में आयोजित किया गया।इस अवसर पर सेमी फाइनल तथा फाइनल मैच खेले गए।
फाइनल का खिताब रायबरेली की टीम को मिला।समारोह के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा मौजूद खिलाड़ियों एवं लोगों को संबोधित भी किया गया।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में रविवार को दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमी फाइनल तथा फाइनल मैच खेले गए।
पहला सेमीफाइनल मैच बांदा और कानपुर की टीमों के मध्य खेला गया।मुकाबले में कानपुर की टीम ने बांदा की टीम को 21.18,
20.22 व 23.21 से पराजित कर फाइनल मैच में प्रवेश किया।वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ और रायबरेली के मध्य खेला गया।जिसमें रायबरेली ने लखनऊ को 21.19,21.23 तथा 21.18 से पराजित कर जीत दर्ज की तथा फाइनल में प्रवेश किया।तत्पश्चात फाइनल मुकाबले का रोमांश शुरू हुआ।फाइनल मैच कानपुर और रायबरेली टीमों के मध्य खेला गया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
रोमांचक मुकाबले में रायबरेली की टीम ने कानपुर की टीम को 21.18 तथा 21.15 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।मैच में रेफरी की भूमिका अजीत चतुर्वेदी,रीतेश सचान,देवेंद्र सचान व फैजान ने निभाई,कमेंट्रेटर की भूमिका नागेश सचान,सूर्यकांत मिश्रा,शिवनाथ चतुर्वेदी व तालिब ने तथा स्कोरर की भूमिका अमित राठौर व कल्लू ने निभाई।
प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वेंद्र सचान,विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक राधेश्याम कटियार,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,भाजपा जिला मंत्री डिम्पल सचान,जीतेंद्र सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,अमरनाथ सचान ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी,शील्ड व नगद पुरस्कार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वेंद्र सचान ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में हार का अनुभव ही सच्ची जीत की पहचान तय करता है।जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कहा कि खेल हमें हार और जीत दोनों के लिए तैयार करता है।चाहे कितनी भी अच्छी टीम हो जीतता कोई एक ही है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य टीमों ने खराब प्रदर्शन किया या आगे जीत नहीं सकता।हमें हार और जीत दोनों को एक समान लेना चाहिए साथ ही आगे के लिए हमें और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहिए।डॉक्टर सोनेलाल सचान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।इस तरह की खेल प्रतियोगिता से अनुशासन,टीम भावना,आत्मविश्वास और खेल भावना बढ़ती है।खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं रखनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान 11 पूर्व खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।इनमें रामकिशोर सचान,राम अवतार सचान,देवेंद्र सचान,अरुण सचान,अवधेश सचान,लोकेंद्र सचान,गणेश सचान,शंकर सिंह चंदेल,राकेश कटियार,जगत कटियार,यशवंत सचान शामिल हैं।आयोजकों ने इन पूर्व खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर एवं शील्ड व उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक निशांत सचान ने किया।इस मौके पर आयोजक सुरजीत सचान,अनिल सचान,पाटिल,टिंकू,विक्की, दलजीत सचान,पूर्व प्रधान रवीश सचान,टाइटन क्लब अध्यक्ष सलीद सिद्दीकी,संतोष सचान,संतोष सचान,अशोक सचान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- पुखरायां: जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रित्विक और युवराज का जलवा, बने चैंपियन



