उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात भाजपा कार्यालय में जश्न! केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी की ताजपोशी पर कानपुर देहात में खुशी की लहर

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा परिवर्तन करते हुए, महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंप दी गई है। रविवार, 14 दिसंबर 2025 को राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘मेगा इवेंट’ में इस नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण एलान किया गया।

इस सुखद और महत्वपूर्ण पल का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) कानपुर देहात स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे और अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को उत्सुकता से देखा।

घोषणा होते ही गूंजा ‘जय भाजपा तय भाजपा’ का नारा

जैसे ही पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा हुई, कानपुर देहात भाजपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिसर तुरंत ही ‘जय भाजपा तय भाजपा’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी, आतिशबाजी की और मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया, जो संगठन के भीतर के उत्साह और प्रसन्नता को दर्शाता है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम जी मिश्रा और बृजेंद्र सिंह, महामंत्री बबलू शुक्ला और केपी सिंह, सौरभ मिश्रा, रजोल शुक्ल, गुंजन पाल, श्यामू शुक्ला, योगेंद्र सिंह, आशीष दीक्षित, दीपिका सिंह, शिव विलास मिश्रा, श्याम बिहारी पांडे और विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button