कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे- प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री

कानपुर देहात भाजपा ने 1576 बूथों पर मनाया जन्म शताब्दी वर्ष

Story Highlights
  • अकबरपुर ब्लाक परिसर में उनके जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी 101 वर्ष के उपलक्ष में कानपुर देहात के सभी 1576 बूथों पर अटल जी की जयंती मनाई गई एवं अकबरपुर ब्लॉक सभागार में पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा श्री अटल बिहारी बाजपेई ने न केवल एक प्रख्यात राष्ट्रीय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, बल्कि वे एक विद्वान राजनीतिज्ञ और समर्पित समाजसेवी भी थे।

उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व बना दिया। उनके कार्यों में राष्ट्रवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती है, जिसमें उन्होंने जनमानस की आकांक्षाओं को साकार करने का प्रयास किया। परमाणु विस्फोट करके विश्व को चौंका दिया आज भारत अटल जी के प्रयास के कारण परमाणु संपन्न देश है राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा श्री अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने जीवन के 50 से अधिक वर्ष समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किए। उन्हें वर्ष 1994 में ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ के रूप में नामित किया गया था।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सौरभ मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सचान ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा श्याम सिंह सिसोदिया राहुल अग्निहोत्री शिव विलास मिश्रा शुभम शुक्ला मणि गुप्ता महेश राजावत श्याम बिहारी पांडे बबलू भारती बाबा पांडे नितिन कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा अश्विनी बाजपेई शिव सिंह अनूप त्रिवेदी विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, खिलाड़ियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button